Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Business (1)
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Sports
  • कभी गुस्से में दहाड़ते थे विराट, जीवन में अनुष्का की एंट्री से ऐसे बदला किंग कोहली का अंदाज
  • Sports

कभी गुस्से में दहाड़ते थे विराट, जीवन में अनुष्का की एंट्री से ऐसे बदला किंग कोहली का अंदाज

कभी मैदान पर गुस्से से दहाड़ने वाले विराट कोहली आज अक्सर मंदिरों में दर्शन और पूजा-पाठ करते नजर आते हैं. ऐसे में चलिए उनके 38वें जन्मदिन पर आए इस बड़े बदलाव की दिलचस्प कहानी जानते हैं...
Sneha Maurya November 5, 2026 1 minute read
virat kohli spiritual journey

Virat Kohli (Photo Source Instagram: virat.kohli )


Virat Kohli 38th Birthday: साल 2008… दिल्ली का एक युवा खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाता है. आंखों में बड़े सपने, बल्ले में रनों की भूख और मैदान पर ऐसा आक्रामक अंदाज कि सामने वाली टीम भी उसके तेवर देखकर सतर्क हो जाए. यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि विराट कोहली थे.

दरअसल, आज यानी 5 नवंबर को विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौक पर चलिए उनके जीवन की कुछ कहानियों के बारे में जानते हैं…

करियर के शुरुआती दिनों में विराट की पहचान सिर्फ उनकी बल्लेबाजी से नहीं, बल्कि उनके गुस्से और बेबाक अंदाज से भी थी. मैदान पर कोई उन्हें स्लेज करता तो वह चुप रहने के बजाय दोगुनी आक्रामकता से जवाब देते. कभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से भिड़ जाते तो कभी आईपीएल में गौतम गंभीर के साथ उनकी बहस सुर्खियां बन जाती. उनके लिए क्रिकेट का मैदान किसी जंग से कम नहीं था, जहां उनका बल्ला और आक्रामकता सबसे बड़े हथियार थे.

साल 2016 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे शांत स्वभाव और पूजा-पाठ को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा था, “क्या मैं पूजा-पाठ करने वाले टाइप का दिखता हूं?” उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि आने वाले वर्षों में यही विराट आध्यात्मिकता की राह पर भी नजर आएंगे.

अनुष्का शर्मा बनीं जिंदगी में बदलाव की वजह

विराट की जिंदगी में साल 2017 एक खास मोड़ लेकर आया, जब उन्होंने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की. अनुष्का के साथ रिश्ते ने विराट की निजी जिंदगी को एक नया आयाम दिया. धीरे-धीरे उनके व्यवहार में ठहराव और संतुलन नजर आने लगा. अब मैदान पर उनकी आक्रामकता के साथ-साथ चेहरे पर मुस्कान और सुकून भी दिखाई देने लगा.

कई मौकों पर जब कैमरा अनुष्का की तरफ जाता और वह मुस्कुराती नजर आतीं, तो विराट के चेहरे पर भी एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती थी।.

तीन साल तक करियर का मुश्किल दौर रहा

नवंबर 2019 से सितंबर 2022 तक का समय विराट के करियर के सबसे मुश्किल दौर में से एक रहा. इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला. इसी बीच उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी भी छोड़ दी.

इस कठिन दौर में विराट ने खुद को समझने और जिंदगी को नए नजरिए से देखने की कोशिश की। इसी दौरान उनका झुकाव अध्यात्म की तरफ भी दिखाई देने लगा.

जिस विराट ने कभी पूजा-पाठ को लेकर मजाकिया अंदाज में सवाल किया था, वही विराट को पत्नी अनुष्का के साथ उत्तराखंड स्थित बाबा नीम करोली के कैंची धाम आश्रम में पहुंचे देखा गया. इसके बाद दोनों वृंदावन में पूज्य प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में भी नजर आए. वहां विराट का अंदाज बिल्कुल अलग था. न स्टार होने का घमंड और न किसी तरह का दिखावा, बल्कि चेहरे पर शांति और मन में श्रद्धा दिखाई दी।

प्रशंसकों को जन्मदिन का खास दिया तोहफा

वहीं, 4 नवंबर 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने अपने 38वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले शानदार पारी खेली. उन्होंने महज 51 गेंदों पर 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से 145.09 के स्ट्राइक रेट से 74 रन बनाए और अपनी इस पारी से प्रशंसकों को जन्मदिन का खास तोहफा दिया.

(Written by Pushkar Pandey, Student, DOMS, MGCUB)

About the Author

Sneha Maurya

Editor

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटा, फिर भी बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, जानें कैसे बदली ईशान किशन की किस्मत?

Related Stories

Ishan Kishan Comeback Story
  • National
  • Sports

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटा, फिर भी बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, जानें कैसे बदली ईशान किशन की किस्मत?

Sneha Maurya November 3, 2026
Newsmorrow

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Sports
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • कभी गुस्से में दहाड़ते थे विराट, जीवन में अनुष्का की एंट्री से ऐसे बदला किंग कोहली का अंदाज
  • सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटा, फिर भी बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, जानें कैसे बदली ईशान किशन की किस्मत?
  • Tembo Global ने शुरू की नई डिफेंस यूनिट की तैयारी, अब भारत में बनेंगे छोटे हथियार और गोला-बारूद!
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

virat kohli spiritual journey
  • Sports

कभी गुस्से में दहाड़ते थे विराट, जीवन में अनुष्का की एंट्री से ऐसे बदला किंग कोहली का अंदाज

Sneha Maurya November 5, 2026
Ishan Kishan Comeback Story
  • National
  • Sports

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटा, फिर भी बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, जानें कैसे बदली ईशान किशन की किस्मत?

Sneha Maurya November 3, 2026
Tembo Global Industries Limited
  • National

Tembo Global ने शुरू की नई डिफेंस यूनिट की तैयारी, अब भारत में बनेंगे छोटे हथियार और गोला-बारूद!

Newsmorrow Digital Desk October 31, 2026
Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.