Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Education
  • चंपारण के कवि योगेन्द्र नाथ शर्मा की रचनाओं को मिली नई पहचान, ‘धूप के धब्बे’ से रचा नया इतिहास
  • Education
  • Events

चंपारण के कवि योगेन्द्र नाथ शर्मा की रचनाओं को मिली नई पहचान, ‘धूप के धब्बे’ से रचा नया इतिहास

Champaran : कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ. प्रथम सत्र में चंपारण के वरिष्ठ कवि योगेन्द्र नाथ शर्मा की चर्चित काव्य कृति 'धूप के धब्बे' का भव्य लोकार्पण किया गया.
Newsmorrow Digital Desk April 27, 2025 1 minute read
20250427_221606_0000

Champaran: मोतिहारी के राजेंद्र नगर भवन में रोशनाई फाउंडेशन और अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सृजनोत्सव’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ. इस आयोजन में साहित्य और भाषा प्रेमियों का अद्भुत संगम देखने को मिला.

कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ. प्रथम सत्र में चंपारण के वरिष्ठ कवि योगेन्द्र नाथ शर्मा की चर्चित काव्य कृति ‘धूप के धब्बे’ का भव्य लोकार्पण किया गया. समारोह की अध्यक्षता मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो रवींद्र कुमार ‘रवि’ ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ ब्रजभूषण मिश्र उपस्थित रहे.

इस अवसर पर डॉ परमात्मा कुमार मिश्र ने कहा कि योगेन्द्र नाथ शर्मा जी की सक्रियता युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है. वहीं, डॉ हरीन्द्र हिमकर ने साहित्य को राष्ट्र की प्राणवायु बताते हुए शर्मा जी को राष्ट्रीय स्तर का कवि बताया. कवयित्री डॉ मधुबाला सिन्हा ने आयोजन को सुखद ऊर्जा से भरपूर बताया.

मुख्य वक्ता डॉ मिश्र ने शर्मा जी को छायावादोत्तर युग का महत्वपूर्ण कवि करार देते हुए उनकी कविताओं में विविध प्रवृत्तियों की पहचान की. प्रो रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने योगेन्द्र नाथ शर्मा के साथ साझा मंच के अनुभवों को साझा करते हुए पुस्तक विमोचन के इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने को गौरवपूर्ण बताया.

प्रो मंजरी वर्मा ने कहा कि शर्मा जी की रचनाओं में निजता और जनधर्मिता दोनों का अद्भुत समन्वय है. प्रो संत साह ने उन्हें चंपारण का युगपुरुष घोषित किया.

कार्यक्रम में कवि योगेन्द्र नाथ शर्मा को सुषमा फिल्म के डीके आजाद और भोजपुरी प्रतिष्ठान, नेपाल द्वारा सम्मानित किया गया. इसके साथ ही ‘क्षितिज’ संस्था द्वारा ‘राजीव-सरयू साहित्य सम्मान-2025’ प्रदान किया गया, जिसमें 5101 रुपए और अंगवस्त्र प्रदान किए गए.

प्रथम सत्र का सुंदर मंच संचालन प्रो अरुण कुमार ने किया. दूसरे सत्र में ‘भोजपुरी के संवैधानिक मान्यता, संघर्ष और समाधान’ विषय पर विचार-विमर्श हुआ. डॉ ब्रजभूषण मिश्र ने भोजपुरी भाषा के संवैधानिक मान्यता हेतु संघर्ष और समाधान के आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला.

पॉलिटिकल स्टोरीज पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इस सत्र की अध्यक्षता प्रो. हरीन्द्र हिमकर ने और संचालन कवि गुलरेज शहजाद ने किया. कवि सम्मेलन में नेपाल से आमोद गुप्ता, विजय गुप्ता और स्मिता पटेल, बेतिया से अरुण गोपाल, ज्ञानेश्वर गुंजन, जय किशोर ‘जय’, तथा मोतिहारी से मिथिलेश घायल, धनुषधारी कुशवाहा, डॉ मधुबाला सिन्हा सहित कई कवियों ने अपने उत्कृष्ट काव्यपाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

इस सत्र में गंधर्व सिंह तोमर की पुस्तक ‘लेखनी तो साथ है’ के भोजपुरी अनुवाद ‘लेखनी त जवरे बा’ का विमोचन भी डॉ मधुबाला सिन्हा द्वारा किया गया. कार्यक्रम की सफलता में डॉ अनिल वर्मा, गुलरेज शहजाद, सुदीप कुमार, डॉ विनय कुमार सिंह और डॉ मधुबाला सिन्हा की उल्लेखनीय भूमिका रही. समापन तक सभागार श्रोताओं की उत्साही उपस्थिति से भरा रहा, जो इस आयोजन की सफलता का प्रतीक था.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Education Events

Post navigation

Previous: Pahalgam Attack: अगर भारत और पाकिस्तान में छिड़ी जंग तो कौन किस पर पड़ेगा भारी?
Next: Opinion: “नवीन मानवीयता की ओर: शिक्षा, सेवा और सुशासन से संवरती पुलिस व्यवस्था”

Related Stories

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.