Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Events
  • MGCU में संस्कृत साहित्य की धूम, सप्त दिवसीय व्याख्यानमाला का हुआ भव्य समापन
  • Events

MGCU में संस्कृत साहित्य की धूम, सप्त दिवसीय व्याख्यानमाला का हुआ भव्य समापन

MGCU: इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर ललित कुमार गौड़ ने हिस्सा लिया। उन्होंने संस्कृत साहित्य के इतिहास को प्राचीन काल से लेकर 21वीं सदी तक आसान और रोचक तरीके से समझाया।
Newsmorrow Digital Desk March 22, 2025 1 minute read
MGCU में संस्कृत साहित्य की धूम, सप्त दिवसीय व्याख्यानमाला का हुआ भव्य समापन

सप्त दिवसीय व्याख्यानमाला का हुआ भव्य समापन

MGCU: मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग ने प्रो सतीश चन्द्र झा स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया. सात दिनों तक चली इस व्याख्यानमाला का समापन सत्र हाल ही में संपन्न हुआ.

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर ललित कुमार गौड़ ने हिस्सा लिया. उन्होंने संस्कृत साहित्य के इतिहास को प्राचीन काल से लेकर 21वीं सदी तक आसान और रोचक तरीके से समझाया. प्रो गौड़ ने वेदों, पुराणों, रामायण, महाभारत और आज के साहित्य में छिपे गहरे दार्शनिक विचारों को सबके सामने रखा.

उन्होंने अपनी बात को सिर्फ संस्कृत में ही नहीं, बल्कि हिंदी, अंग्रेजी और हरियाणवी भाषा में भी पेश किया। गद्य और कविता के जरिए उन्होंने इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र जैसे विषयों को संस्कृत साहित्य से जोड़कर बताया.

उनकी बातें इतनी सरल थीं कि हर कोई समझ सके. कार्यक्रम के संयोजक और संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ श्याम कुमार झा ने प्रो. गौड़ का स्वागत फूलों का गुलदस्ता, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया. उन्होंने अपने स्वागत भाषण में कार्यक्रम के उद्देश्य को भी बताया.

अंत में संरक्षक प्रो प्रसून दत्त सिंह ने अपने भाषण में कहा कि संस्कृत साहित्य की परंपरा बहुत विशाल और समृद्ध है. इसमें साहित्य, दर्शन, व्याकरण के अलावा आयुर्वेद, वास्तुकला और शिल्प जैसे क्षेत्रों की जानकारी भी मिलती है.

उन्होंने यह भी कहा कि यह व्याख्यानमाला भारतीय ज्ञान और संस्कृति को बढ़ाने व संरक्षित करने में बड़ी भूमिका निभाएगी. इस पूरे आयोजन को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पूरा किया गया.

अन्य स्टोरीज से अपटूडेट होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी गोपाल कृष्ण मिश्र ने किया. शुरुआत में शोधार्थी सुखेन घोष ने वैदिक मंगलाचरण प्रस्तुत किया, वहीं अंत में शोधार्थी रंजू यादव ने अपने अनुभव साझा किए. इस व्याख्यानमाला में विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों के छात्र और शोधार्थी शामिल हुए. यह आयोजन न सिर्फ ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि सभी के लिए प्रेरणादायक भी साबित हुआ.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Education Events MGCU MGCUB newsmorrow

Post navigation

Previous: MGCU में चढ़ा काव्य का रंग! काव्यशास्त्र में ध्वनि सिद्धांत की गूंज, BHU के प्रो शरदिन्दु ने क्या कहा?
Next: Motivational Story: संघर्ष का चखा स्वाद तो सफलता का कुछ ऐसा चला जादू, पढ़ें बिहार के सुरेंद्र राय की सक्सेस स्टोरी

Related Stories

प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
Durga Puja in Jharkhand: बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
  • Events
  • National

बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल

Mahak Bharti September 26, 2025
MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Campus Life
  • Education
  • Events
  • National

MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Mahak Bharti September 15, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.