Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Events
  • बेतिया में भोजपुरी कला उत्सव का इस दिन होगा आयोजन, मोतिहारी से शामिल होंगे सैकड़ों कला साधक
  • Events

बेतिया में भोजपुरी कला उत्सव का इस दिन होगा आयोजन, मोतिहारी से शामिल होंगे सैकड़ों कला साधक

Bhojpuri Art Festival: बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और कला, संस्कृति एवं युवा सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति होगी.
Newsmorrow Digital Desk September 12, 2024 1 minute read
IMG-20240912-WA0001

Bhojpuri Art Festival: संस्कार भारती, बिहार द्वारा आगामी 14 और 15 सितम्बर, 2024 को बेतिया स्थित कला उत्सव भवन में भोजपुरी कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस कला उत्सव में मोतिहारी जिला से सैकड़ों भोजपुरी भाषी कला साधक और उत्सव प्रेमी भाग लेंगे. उक्त आशय की जानकारी संस्कार भारती उत्तर बिहार प्रान्त के सदस्य डॉ परमात्मा कुमार मिश्र ने आज हुई एक बैठक के माध्यम से दी.

ज्ञातव्य हो कि भोजपुरी कला उत्सव को सफल बनाने एवं पंजीकृत लोगों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए चरखा पार्क के पास एक बैठक आहूत की गई थी. डॉ मिश्र ने बताया कि संस्कार भारती द्वारा पूरे बिहार प्रदेश में विभिन्न भाषाई क्षेत्र आधार पर कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में भोजपुरी कला उत्सव का आयोजन बेतिया में किया जा रहा है.

आयोजन में बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और कला, संस्कृति एवं युवा सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति होगी. यह आयोजन सामाजिक परिवर्तन के पंच-प्राण समृद्धि के आधार: आपन परिवार, सामाजिक समरसता, पर्यावरण आधारित जीवन शैली, स्वदेशी जीवन पद्धति और नागरिक कर्तव्य विषयक थीम पर आधारित है.

इस उत्सव में गीत, संगीत, नृत्य, नाटक, एकांकी, चित्रकला और कवि सम्मेलन के माध्यम से भोजपुरी साहित्य, कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा. संस्कार भारती के जिला पदाधिकारी आलोक चंद्र ने बताया कि यह अपने आप में अनोखा आयोजन होगा.

प्रथम दिन उद्घाटन समारोह चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से होगा. उसके बाद उद्घाटन सह विमर्श, कवि-सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम और द्वितीय दिन पौधरोपण, भोजपुरी फैशन शो , भिखारी ठाकुर के नाटक गंगा स्नान और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन होगा.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भरत शर्मा व्यास, चंदन तिवारी, अंकिता पंडित, उदय नारायण सिंह, राम प्रकाश मिश्र, राकेश मिश्र, सरिता साज और जयकांत सिंह जय, ब्रजभूषण मिश्र जैसे साहित्यकार, प्रसिद्ध लोक गायक, कलाकर एवं अपनी प्रस्तुति देंगे.

बैठक में बताया गया कि भोजपुरी कला उत्सव का यह आयोजन संस्कार भारती बिहार के संगठन मंत्री वेद प्रकाश के मार्गदर्शन में और डॉ दिवाकर राय के संयोजकत्व एवं पाण्डेय धर्मेंद्र शर्मा के सह व्यवस्था प्रमुख में आयोजित होगी.

इसमें पश्चिमी बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी झारखंड और नेपाल के तराई क्षेत्रों से लगभग 500 से अधिक पंजीकृत प्रतिभागी भाग लेंगे, जो भोजपुरी भाषा का प्रतिनिधित्व करेंगे.

बैठक में शोधार्थी अमित कुमार, बृजनंदन पासवान, आकाश कुमार एवं विद्यार्थी प्रतीक कुमार एवं मानस जायसवाल आदि उपस्थित थे.

न्यू मीडिया ने संभावनाएं बढ़ाई लेकिन गंभीर चुनौतियों को दिया जन्म

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Events newsmorrow

Post navigation

Previous: Stree 2 प्रभास की Kalki और शाहरुख खान की pathaan की रिकॉर्ड तोड़ दी
Next: पूर्व IPS अधिकारी राजेश प्रताप सिंह को मिला प्रथम राजभाषा पुरस्कार

Related Stories

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jun    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.