Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Education
  • MGCU में जनसंपर्क प्रकोष्ठ का गठन, इन लोगों को बनाया गया सदस्य
  • Education
  • Events

MGCU में जनसंपर्क प्रकोष्ठ का गठन, इन लोगों को बनाया गया सदस्य

MGCU Motihari: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अधिसूचित और नवगठित जन-संपर्क प्रकोष्ठ के संयोजक केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ श्याम नंदन होंगे.
Newsmorrow Digital Desk July 13, 2024 1 minute read
address2

MGCU Motihari: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के सक्षम प्राधिकारी के आदेशानुसार विश्वविद्यालय के जनसंपर्क प्रकोष्ठ का पुनर्गठन किया गया है. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अधिसूचित और नवगठित जन-संपर्क प्रकोष्ठ के संयोजक केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ श्याम नंदन होंगे.

इसके अतिरिक्त नौ अन्य लोग भी सदस्य बनाए गए हैं, जिसमें डॉ अंजनी कुमार झा (विभागाध्यक्ष, मीडिया अध्ययन ), डॉ सपना सुगंधा (विभागाध्यक्ष, प्रबंधन विभाग), डॉ पंकज कुमार सिंह (राजनीतिक विज्ञान विभाग), डॉ उमेश पात्रा (अंग्रेजी विभाग), डॉ कुंदन किशोर ( जंतु विज्ञान विभाग), डॉ गोविंद प्रसाद वर्मा (हिंदी विभाग), डॉ परमात्मा कुमार मिश्रा (मीडिया अध्ययन विभाग), डॉ सुनील दीपक घोडके (मीडिया अध्ययन विभाग), डॉ अनुपम कुमार वर्मा (सामाजिक कार्य विभाग), डॉ आशा मीणा (हिंदी विभाग) के अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी शेफालिका मिश्रा सदस्य-सचिव के रूप में शामिल हैं.

जन-संपर्क प्रकोष्ठ के नवनियुक्त संयोजक डॉ श्याम नन्दन ने बताया कि यह प्रकोष्ठ विश्वविद्यालय, अकादमिक जगत और इंडस्ट्री के बीच इंटरफेस विकसित करने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक, शोध और अन्य संस्थानों के साथ नेटवर्किंग की सुविधा प्रदान करने, विश्वविद्यालय की सकारात्मक चर्चा, ख्याति एवं प्रतिष्ठा के साथ ही बेहतर ब्रांडिंग के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों और उपलब्धियों के समुचित प्रचार-प्रसार करने, विश्वविद्यालय-परिसर में एक स्वस्थ अकादमिक वातावरण बनाने के लिए शिक्षकों, प्रशासनिक कर्मचारियों और छात्रों के बीच आंतरिक संबंधों को बेहतर बनाने में मदद करने, बड़े पैमाने पर समुदायिक प्रतिभागिता के साथ ही छात्रों के प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संगठनों के साथ नेटवर्किंग करने तथा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखने के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए बनाया गया है.

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का यह जन-संपर्क प्रकोष्ठ उपर्युक्त लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यशालाओं, सम्मेलनों, प्रदर्शनियों तथा अन्य प्रासंगिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही विश्वविद्यालय के सक्षम प्राधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्यों को भी निष्पादित करेगा.

यह प्रकोष्ठ अपनी घोषित भूमिकाओं के संबंध में कार्यक्रमों/गतिविधियों के मूल्यांकन, रूपरेखा के निर्माण और सुचारू निष्पादन करने के लिए हर पखवाड़े कम से कम एक बार बैठक कर विश्वविद्यालय के सक्षम प्राधिकारी को इसकी रिपोर्ट सौंपेगा.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Education MGCU newsmorrow

Post navigation

Previous: MGCU: बनना है सफल पत्रकार, इन बातों पर दें खास ध्यान
Next: Central University: मोतिहारी केवीवी में नए विद्यार्थियों के लिए इस दिन होगा ‘दीक्षारम्भ’ कार्यक्रम, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

Related Stories

Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
Durga Puja in Jharkhand: बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
  • Events
  • National

बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल

Mahak Bharti September 26, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.